फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बहाव सिंचाई उप परियोजना कृषि विकास संघ को सौंपी

Wed, 05 Mar 2025 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर(कांगड़ा)। बहाव सिंचाई उप परियोजना मझैनू का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे कृषक विकास संघ को सौंप दिया। इसके निर्माण से 10.75 हेक्टेयर क्षेत्र के 43 लाभार्थी किसानों की भूमि को सिंचित किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश फसल विविधिकरण प्रोत्साहन परियोजना जाइका चरण-II के अंतर्गत खंड परियोजना प्रबंधन इकाई पालमपुर के तहत उप परियोजना निर्माण कार्य पूरा हुआ है। निर्माण कार्य में 21.50 लाख रुपये की लागत आई है। इस दौरान परियोजना प्रबंधन इकाई पालमपुर की ओर से मझैनू गांव में एक शिविर का आयोजन भी किया गया। इसमें कृषक विकास संघ मझैनू के सदस्य और अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें