फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नोएडा से गगल के लिए उड़ान शुरू, पहले दिन पहुंचे 47 यात्री

Thu, 02 Jul 2026 06:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। प्रदेश के पर्यटन और विमानन क्षेत्र के लिए एक जुलाई का दिन बड़ी सौगात लेकर आया है। बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से उड़ान भरकर गगल (कांगड़ा) एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। इस नई और नियमित हवाई सेवा के शुरू होने से देवभूमि आने वाले पर्यटकों, स्थानीय निवासियों और कारोबारियों में भारी उत्साह है।
विज्ञापन

गगल एयरपोर्ट के निदेशक अमित सकलानी ने बताया कि नोएडा से पहुंचे इंडिगो के इस पहले विमान में 47 यात्री सवार थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई वन टाइम फ्लाइट नहीं है, बल्कि अब यह विमान नियमित रूप से नोएडा और कांगड़ा एयरपोर्ट के बीच अपनी सेवाएं देगा। पहले ही दिन गगल एयरपोर्ट से 39 यात्रियों को लेकर इस विमान ने वापस नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भी भरी।
इस सीधी और नियमित हवाई सेवा के शुरू होने से जहां हवाई यात्रियों को बड़ी सुविधा मिली है, वहीं स्थानीय टैक्सी ऑपरेटरों और होटल व्यवसायियों में भी खुशी की लहर है। माना जा रहा है कि इस नए रूट की शुरुआत से कांगड़ा घाटी में पर्यटन कारोबार को खासी रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें