फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला में देशभर से पांच हजार खिलाड़ी जुटेंगे

विज्ञापन
धर्मशाला में अप्रैल में होने वाली राष्ट्रीय मास्टर गेम को पोस्टर ओर मस्कट लांच करते हुए मास्टर्
विज्ञापन
20 से 26 अप्रैल तक होगी नेशनल मास्टर प्रतियोगिता
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पोस्टर और मैस्कॉट लांच
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। राष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स का धर्मशाला में 20 से 26 अप्रैल तक आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर मास्टर गेम्स एसोसिएशन हिमाचल और सुपर मास्टर गेम्स एवं स्पोर्ट्स फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बैठक की। इसमें खेलों के आयोजन को लेकर रूपरेखा भी तैयार की गई।
बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में डायरेक्टर एवं संस्थापक सुपर मास्टर गेम्स विनोद कुमार और महासचिव तेजस्वी शर्मा ने कहा कि मास्टर गेम्स में एथेलेटिक्स, तीरंदाजी, योग,आर्म रैसलिंग, बैडमिंटन, बास्केटबाल, टेबल टेनिस, हैंडबाल, हॉकी, कबड्डी, वॉलीबाल, डॉट गेम, रस्साकशी, टेनिस बाल क्रिकेट, भारोत्तोलन, स्विमिंग, शतरंज, खो-खो, जूडो और कराटे आदि खेलों को आयोजन किया जाएगा। इसमें देश भर के पांच से छह हजार खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह खेले सिंथेटिक ट्रैक, इंडोर स्टेडियम और पुलिस मैदान में होगी। शूटिंग प्रतिस्पर्धा पुलिस रेंज सकोह में होगी। स्विमिंग प्रतिस्पर्धा 6 से 7 अप्रैल को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी क्योंकि हिमाचल में 50 मीटर का स्विमिंग पूल उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रीय मास्टर गेम्स -2025 के मैस्कॉट (सनोले) और गेम्स के पोस्टर का भी अनावरण किया गया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को कोई समस्या न हो इसके लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। इस दौरान अतिरिक्त महाधिवक्ता जितेंद्र शर्मा, एमके शारदीय, बीसी कौशल, बक्शी चंद जैसवाल, मनोज कंवर, एमआर शारदीया, रविंदर शर्मा, मोहन लाल, संतोष कुमार, विजय कुमार, डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. देवेंद्र चौधरी और राकेश सैयाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें