फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बिजली चोरी करते पकड़े पांच लोग, 75 हजार जुर्माना वसूला

Wed, 20 Nov 2024 07:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम ने जालग, पुन्नर, मनियाड़ा समेत कई जगहों पर की छापामारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भवारना (कांगड़ा)। विद्युत उपमंडल भवारना के तहत बिजली बोर्ड की टीम ने पांच लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। बिजली बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अब किसी उपभोक्ता ने अवैध रूप से बिजली की चोरी की तो उसकी खैर नहीं। इन लोगों पर जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विद्युत उपमंडल भवारना के सहायक अभियंता की अगुवाई में बिजली बोर्ड की टीम ने भवारना उपमंडल के जालग, पुन्नर, मनियाड़ा समेत अन्य जगहों पर चोरी हो रही बिजली की सूचना पर दबिश दी। इस पर बिजली बोर्ड की टीम ने पांच लोगों को बिजली चोरी करते हुए मौके पर पकड़ लिया। जिस पर बिजली बोर्ड ने इन लोगों से करीब 75,276 रुपये जुर्माना वूसला गया, जबकि बिजली बोर्ड ने आरोपियों को चेताया कि आगे से ऐसा करते पकड़े गए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उधर, बिजली बोर्ड भवारना के एसडीओ ई. मयक शर्मा ने कहा कि बिजली की चोरी करने वाले कुछ लोगों को बिजली बोर्ड ने पकड़ा है। इनसे जुर्माना वूसला गया है और अब चोरी करते पकड़े गए तो बिजली अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें