फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मटौर-शिमला हाईवे पर पांच किमी लंबा जाम

Mon, 17 Aug 2026 08:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
मटौर-शिमला एनएच पर रविवार को दौलतपुर के पास लगी वाहनों की कतारें। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
कांगड़ा। मटौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को वाहनों का भारी दबाव बढ़ने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। शहर के तहसील चौक से लेकर दौलतपुर तक करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दिनभर वाहन रेंग-रेंगकर चले और चालकों को दौलतपुर से तहसील चौक की दूरी तय करने में डेढ़ घंटे से अधिक का समय लग गया।
विज्ञापन

रविवार की छुट्टी और श्रावण मेलों के चलते हाईवे पर बाहरी राज्यों व स्थानीय वाहनों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। ट्रैफिक पुलिस कर्मी दिनभर पसीना बहाते रहे। वैकल्पिक मार्ग न मिलने के कारण चालकों को भीषण जाम में ही फंसे रहना पड़ा। लोगों के अनुसार दौलतपुर सुरंग से बाईपास तक सड़क संकरी होने से परेशानी बढ़ रही है।
वहीं समेला के पास डंगे का निर्माण कार्य चलने और चुंगी पुल के आगे तंग मार्ग होने के कारण वाहनों की गति बेहद धीमी हो गई। स्थानीय निवासी अशोक कुमार, दलीप और सोनू का कहना है कि क्षेत्र में जाम की स्थायी समस्या से राहत पाने के लिए निर्माणाधीन फोरलेन को जल्द पूरा कर शुरू किया जाना बेहद जरूरी है। जब तक फोरलेन मार्ग पूरी तरह चालू नहीं होता, तब तक त्योहारों और वीकेंड पर लोगों को इस तरह के भीषण जाम से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें