फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विधायक कमलेश ठाकुर ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। विधायक कमलेश ठाकुर ने देहरा में करोड़ों की लागत से चल रहे विभिन्न कार्यों का धरातल पर उतरकर निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ शिमला से आए वन विभाग के मुखिया संजय सूद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विधायक ने सबसे पहले वन विभाग के निर्माणाधीन विश्राम गृह का दौरा किया। उन्होंने मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि कार्य की गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद उन्होंने देहरा में बन रही बहुप्रतीक्षित कंबाइंड ऑफिस बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग के क्रिटिकल केयर यूनिट के कार्य की समीक्षा करते हुए कमलेश ठाकुर ने कहा कि यह यूनिट क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य संजीवनी साबित होगी।
आपातकालीन स्थिति में मरीजों को टांडा या शिमला नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक कहा कि काम में तेजी लाएं। निरीक्षण के दौरान डीएफओ सन्नी वर्मा और पीडब्ल्यूडी के एसई एचआर शर्मा ने विधायक को कार्यों की तकनीकी रिपोर्ट सौंपी। विधायक कमलेश ने कहा कि देहरा का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वे खुद हर प्रोजेक्ट की निगरानी कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें