फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: गैस सिलिंडर में अचानक भड़की आग, ढाबा संचालक झुलसा

Sat, 18 Jul 2026 11:43 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।

सार

 कांगड़ा जिले के उपमंडल देहरा के लोअर सुनहेत स्थित एक ढाबे में शनिवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में ढाबा संचालक करनैल सिंह झुलस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
गैस सिलिंडर में अचानक भड़की आग, ढाबा संचालक झुलसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल देहरा के लोअर सुनहेत स्थित एक ढाबे में शनिवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में ढाबा संचालक करनैल सिंह झुलस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया।

विज्ञापन


राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ढाबे में कार्य के दौरान अचानक गैस सिलिंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं और मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और सिलिंडर को सुरक्षित जगह पहुंचाया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह गैस लाइन में लगाया गया टी-कनेक्शन माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल करनैल सिंह का सिविल अस्पताल देहरा में उपचार जारी है और उनकी हालत पर चिकित्सक नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें