फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा केवल दल नहीं, राष्ट्र निर्माण का विचार है : परमार

Sat, 18 Jul 2026 10:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
डाढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते विपिन सिं
विज्ञापन
पालमपुर/चामुंडा (कांगड़ा)। विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प, संस्कार और एक महान विचार है। पालमपुर के डाढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

परमार ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सौभाग्यशाली है कि उसे एक ऐसे संगठन में कार्य करने का अवसर मिला है, जिसने राजनीति से ऊपर उठकर सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और सबसे अंत में स्वयं है। यही विचार भाजपा को अन्य दलों से अलग पहचान देता है।
भाजपा का वैचारिक आधार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रवादी सोच और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के दर्शन पर आधारित है। संघ के लाखों स्वयंसेवकों ने बिना किसी स्वार्थ के राष्ट्र और समाज की सेवा को अपना जीवन समर्पित किया है। इसी राष्ट्रवादी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए भाजपा ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को अपनी प्राथमिकता बनाया है।
विज्ञापन

शिविर के दौरान विधायक परमार ने कहा कि आज राहुल गांधी देश में संविधान बचाने की बातें करते हैं, लेकिन देश कभी नहीं भूल सकता कि संविधान की आत्मा पर सबसे बड़ा आघात उसी दिन हुआ था, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वर्ष 1975 में पूरे देश पर आपातकाल थोप दिया था। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर के मौके पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ भाजपा नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें