फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जिला के सभी सरकारी भवनों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

Tue, 23 Dec 2025 01:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। एचपीटीडीसी के कोतवाली बाजार धर्मशाला स्थित होटल धौलाधार में अग्निकांड के बाद बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। फैसले के अनुसार अब जिले की सभी सरकारी इमारतों का फायर सेफ्टी ऑडिट होगा। बीते चार दिसंबर 2025 की शाम करीब 7:45 बजे धर्मशाला स्थित एचपीटीडीसी के होटल धौलाधार में भीषण अग्निकांड हुआ था।
विज्ञापन

घटना के समय होटल परिसर और रेस्टोरेंट में बड़ी संख्या में पर्यटक, कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद थे। इससे यह मामला बेहद गंभीर और चिंता का विषय बन गया था। ऐसे घटना के बाद अब जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पर्यटकों और आम जनता की सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिल्पी बेक्टा ने जिले की सभी सरकारी इमारतों में फायर एवं सेफ्टी ऑडिट कराने के आदेश जारी किए हैं।
होटल धौलाधार की घटना के बाद यह फैसला न सिर्फ प्रशासन की गंभीरता को दर्शा रहा है, बल्कि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन

उपमंडल में बनेगी फायर सेफ्टी ऑडिट कमेटी
एडीएम ने प्रत्येक उपमंडल में एक विशेष फायर एवं सेफ्टी ऑडिट कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। कमेटी की अध्यक्षता संबंधित उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) करेंगे। इसके अलावा खंड विकास अधिकारी (बीडीओ), लोक निर्माण विभाग (विद्युत शाखा) के कार्यकारी अभियंता और अग्निशमन विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ कमेटी के सदस्य होंगे। सभी कमेटियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 15 दिनों के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपें। रिपोर्ट में कमियों, तत्काल जोखिम, सुधारात्मक सुझाव और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के उपाय शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों और भवन प्रभारियों को कमेटियों को पूरा सहयोग देने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश जन सुरक्षा के हित में जारी किया गया है और इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

स्कूल, अस्पताल, कार्यालय सबकी होगी जांच
कमेटी अपने-अपने क्षेत्राधिकार में आने वाली सभी सरकारी इमारतों कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य संस्थानों, सरकारी विश्राम गृहों और अन्य भवनों का विस्तृत फायर सेफ्टी ऑडिट करेगी। इसमें अग्निशमन यंत्रों, अलार्म सिस्टम, स्मोक डिटेक्टर, आपातकालीन निकास मार्ग, बिजली पैनल और वायरिंग की स्थिति की गहन जांच की जाएगी।

खामियां मिलने पर तुरंत होगी कार्रवाई
ऑडिट के दौरान यदि किसी भवन में गंभीर खतरे या खामियां पाई जाती हैं तो उन्हें तत्काल रिपोर्ट किया जाएगा, ताकि समय रहते सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें। कमेटी कर्मचारियों की तैयारी, फायर ड्रिल, आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था और सुरक्षा जागरूकता का भी मूल्यांकन करेगी।

जिले की सभी सरकारी इमारतों का फायर सेफ्टी ऑडिट होगा। सभी विभागाध्यक्षों और भवन प्रभारियों को कमेटियों को पूरा सहयोग देने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश जन सुरक्षा के हित में जारी किया गया है और इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

-शिल्पी बेक्टा, एडीएम, कांगड़ा स्थित धर्मशाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें