फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रूबिक क्यूब प्रतियोगिता में काजल ने मारी बाजी

Tue, 23 Dec 2025 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय राजपुर में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर आयोजित रूबिक क्यूब प्रतियोगिता में बीएससी मेडिकल की छात्रा काजल ने प्रथम स्थान हासिल कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। यह आयोजन महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की स्मृति में विद्यार्थियों में गणित के प्रति तार्किक सोच और रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। महाविद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता और विश्लेषणात्मक क्षमता विकसित करती हैं तथा रामानुजन को सच्ची श्रद्धांजलि हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन गणित विभाग के सहायक प्राध्यापक सुकांत अवस्थी, मंजू कुमारी और डॉ. राधिका ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। रूबिक क्यूब प्रतियोगिता में बीएससी नॉन मेडिकल के साहिल ने द्वितीय और बीबीए के सुजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा मैथमैटिकल मॉडल प्रदर्शनी, रिमेंबर एंड राइट पाई तथा गणित प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें