फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलैक्ट्रानिक्स की दुकान में आगजनी से लाखों का नुकसान

Tue, 19 Jan 2016 07:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तगंगा के साथ टांडा रोड पर इलेक्ट्रानिक्स के गोदाम में भयंकर आग लगने से अफरातफरी मच गई। गोदाम से निकल रहीं आग की लपटों को देख हर कोई सहम गया। गोदाम के साथ की दुकानों के साथ उपरी मंजिल पर रिहायशी लोग पूरी तरह सहम गए। हर कोई आग बुझाने की मशक्कत में जुट गया। इस दौरान फायर बिग्रेड को भी सूचित किया गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद दमकल अधिकारी राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में आठ कर्मचारियों की आई टीम ने डेढ़ घंटे के बाद भयकंर आग की लपटों को शांत करवाया। आग से गोदाम रखे फ्रिज, एलइडी, टीवी, वाशिंग मशीन सहित माइक्रोवेव का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से गोदाम मालिक को लाखों रुपये के नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है। घटना मंगलवार दोपहर बाद की है।

गोदाम से निकल रहे धुएं ने एकदम आग पकड़ ली। आग इतनी भंयकर थी कि वहां साथ लगती दुकानों और पहली मंजिल पर रहने वाले लोग पूरी तरह सहम गए। दमकल अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि साढ़े तीन बजे विभाग की गाड़ी दमकल कर्मियों के साथ आग बुझाने में जुट गई। डेढ़ घंटा आग पर पूरी तरह से काबू पाने में लगा। विभाग की दो गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया था।
विज्ञापन


चौधरी ने कहा कि गुप्तगगां मार्ग पर अवैध पार्किंग की बजह से विभाग की गाड़ियों को पहुंचने में भी थोड़ी देर हुई। उन्होंने कहा कि इस बाबत विभाग स्थानीय प्रशासन से भी मार्ग के साथ अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों को हटवाने के लिए पत्र लिखने जा रहे हैं। विभाग की गाड़ी यदि इस अवैध पार्किंग की वजह से जाम में फंस जाती तो और ज्यादा नुकसान हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें