फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: इच्छी में गोशाला में भड़की आग, मवेशी बाल-बाल बचे

Tue, 22 Apr 2025 08:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
गोशाला में भड़की आग को बुझाता ग्रामीण। -संवाद
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। विकास खंड कांगड़ा के तहत पंचायत इच्छी के गांव बाग टीका नागन में सोमवार दोपहर 1ः00 बजे के करीब एक गोशाला में आग लग गई। आग लगने से गोशाला के ऊपरी हिस्से में रखा चारा और अन्य सामान जलाकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि हादसे के दौरान गोशाला में कोई पशु नहीं था। बताया जा रहा है कि सुरिंद्र कुमार पुत्र धनी राम की गोशाला में अचानक आग लगी। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन इससे सुरिंद्र को भारी नुकसान हुआ है। इच्छी पंचायत की प्रधान कुसुमलता ने सरकार से इस पीड़ित परिवार को शीघ्र सहायता राशि देने की अपील की है।
उधर, पुलिस थाना प्रभारी गगल उधम सिंह ने बताया कि पुलिस को आग लगने की सूचना मिली थी और टीम मौके पर भी गई थी, लेकिन गोशाला के मालिक ने इस मामले में कुछ कहने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें