फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: परागपुर में चाय बनाते समय गैस सिलिंडर में भड़की आग

Thu, 17 Sep 2026 07:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। नक्की क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक रिहायशी क्वार्टर में रखे गैस सिलिंडर में अचानक आग भड़क गई। स्थानीय गैस एजेंसी के दो कर्मचारियों की त्वरित सूझबूझ और मुस्तैदी से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना में कमरे में रखे कपड़े, बिस्तर और कुछ घरेलू सामान जलकर राख हो गए, लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

घटना के समय स्थानीय दुकानदार राम लाल अपने क्वार्टर में चाय बनाने गए थे, तभी अचानक सिलिंडर से आग की लपटें उठने लगीं। लपटें तेज होते देख राम लाल घबराकर बाहर निकले और मदद के लिए शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार तुरंत मौके पर एकत्र हो गए। उसी दौरान वहां से गुजर रहे इंडेन गैस एजेंसी के दो कर्मचारियों नीरज और कृष्ण ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत मोर्चा संभाला।
दोनों कर्मियों ने साहस दिखाते हुए फायर पोल और अग्निशामक यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) की मदद से काफी मशक्कत के बाद लपटों पर पूरी तरह काबू पाया और सिलिंडर को सुरक्षित किया। समय पर आग बुझने से आसपास की दुकानों व रिहायशी इलाके में अफरा-तफरी का माहौल शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें