फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मरेरा में गोशाला में भड़की आग, बुझाते महिला झुलसीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आलमपुर (कांगड़ा)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंदड़ के मरेरा गांव में बुधवार शाम एक स्लेटपोश गोशाला में आग लग गई। यह गोशाला रीता देवी की थी। आग बुझाते हुए रीता भी आंशिक रूप से झुलस गई हैं।
विज्ञापन

करीब 5 बजे स्थानीय लोगों ने गोशाला से आग की लपटें उठती देखीं और शोर मचाकर अन्य ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम सुजानपुर टीहरा से मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हादसे के समय पशु बाहर बंधे हुए थे, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया, लेकिन गोशाला के भीतर रखी घास और लकड़ी पूरी तरह जल गई। गोशाला की मालिक रीता देवी भी आंशिक रूप से आग की चपेट में आकर झुलस गईं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। तहसीलदार आलमपुर राजीव शर्मा ने बताया कि पटवारी को मौके पर भेज कर नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें