फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गगल एयरपोर्ट के पास कुठमां में घर में भड़की आग, अफरा-तफरी

Sun, 03 May 2026 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। गगल एयरपोर्ट के समीपवर्ती कुठमां गांव में शुक्रवार रात करीब 9ः30 बजे एक मकान में आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। घटना के वक्त मकान मालिक घर में अकेला था, जिसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और शाहपुर से अग्निशमन विभाग के वाहन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक यह मकान कुठमां निवासी अजीत कुमार पुत्र स्व. कोको राम का है। घटना के समय अजीत कुमार नशे की हालत में घर के भीतर था। थाना प्रभारी उधम सिंह राजपूत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि घर के भीतर रखी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। एएसआई महिंदर सिंह की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें