फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डंपिंग साइट में आग से मशीनें और शेड जले, 42 लाख का नुकसान

विज्ञापन
नप के पपरोला के बुहली कोठी में डंपिंग साइट पर देर रात को लगी आग।जागरूक पाठक।
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। नगर परिषद बैजनाथ-पपरोला की पपरोला स्थित बुहली कोठी डंपिंग साइट में मंगलवार देर रात आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। आग की चपेट में आने से दो बेलिंग मशीन, प्लास्टिक कटिंग मशीन और शेड जलकर राख हो गए। नगर परिषद के अनुसार घटना में करीब 40 से 42 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब नौ बजे डंपिंग साइट पर आग लगने की सूचना नगर परिषद को मिली। इसके बाद नगर परिषद के अनिल, पवन और पूर्व पार्षद राजेश कलेड़ी मौके पर पहुंचे। डंपिंग साइट पर बने शेड में रखा ड्राई वेस्ट भी आग की चपेट में आ गया। आग ने साइट के अंदर लगी मशीनों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
नगर परिषद के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना किसी शरारती तत्व की करतूत लग रही है। साइट पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जाएगी। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता ने घटना पर की जानकारी नप अधिकारी एवं एसडीएम संकल्प गौतम को दी। उन्होंने बताया कि पुलिस में मामला दर्ज करवाने के बाद दोषियों के खिलाफ कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी। वार्ड के पूर्व पार्षद राजेश ने भी घटना की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें