फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नढोली में खैर के पेड़ कटान मामले में एफआईआर दर्ज

Wed, 02 Sep 2026 08:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटला (कांगड़ा)। नढोली वन क्षेत्र में खैर के हरे पेड़ों के अवैध कटान मामले में पुलिस ने वन विभाग की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस ने मौके से पकड़े गए पिकअप चालक से पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मौके से भागे कथित ठेकेदार समेत पांच अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वन विभाग की टीम ने नढोली के पास खैर की लकड़ी से लदी एक पिकअप और दो साइलेंट कटर बरामद कर चालक मुशर्रफ (निवासी जम्मू-कश्मीर) को मौके पर ही दबोच लिया था, जबकि कथित ठेकेदार और उसके साथी भागने में सफल रहे थे। प्रारंभिक जांच में करीब पांच हरे-भरे खैर के पेड़ों के कटान की बात सामने आई है।
कोटला रेंज अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि अवैध खैर कटान के खिलाफ पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज करवा दी गई है और विभाग हर पहलू की पड़ताल कर रहा है। वहीं, जवाली के थाना प्रभारी मंजीत मनकोटिया ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हिरासत में लिए गए चालक से पूछताछ की जा रही है और उसके बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें