फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंका तो 5 हजार रुपये जुर्माना

Tue, 14 Jul 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। स्थानीय पंचायत की ग्रामसभा की बैठक सोमवार को पंचायत प्रधान विजयंत राणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा फेंकने वाले व्यक्ति पर 5000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। पशुओं को लावारिस छोड़ने वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई होगी। ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए 1100 रुपये की बधाई राशि निर्धारित की गई।
विज्ञापन

पंचायत को नशामुक्त बनाने, स्वच्छता को बढ़ावा देने और सामाजिक सरोकारों से सर्वसम्मति से जुड़े निर्णय लिए गए। विजयंत राणा ने बताया कि पंचायत की अनाथ बेटियों के विवाह के लिए वह अपनी जेब से 5100 रुपये देंगे। बैठक में पंचायत सचिव श्रेष्ठा देवी, बीडीसी सदस्य अजय शर्मा, उपप्रधान हिमांशु राणा, वार्ड सदस्यों सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें