फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फतेहपुर ने जीती कुश्ती की ओवरऑल ट्रॉफी

Sat, 12 Sep 2026 04:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) परागपुर में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 मेजर खेल प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। समापन समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य मुनीश कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कुश्ती स्पर्धा की ओवरऑल विजेता ट्रॉफी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फतेहपुर के नाम रही। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैहन की टीम उपविजेता बनी। कुश्ती में मेजबान परागपुर स्कूल के पहलवानों का दबदबा रहा। परागपुर के अंकुश ने 68 किग्रा छात्र वर्ग में और शगुन ने 33 किग्रा छात्रा वर्ग में स्वर्ण पदक झटका। इसके अलावा 38 किग्रा में नितीश ने रजत, जबकि 41 किग्रा में निलेश, 42 किग्रा में काव्या और 30 किग्रा वर्ग में आराध्या ने कांस्य पदक जीतकर स्कूल का मान बढ़ाया। समारोह के अंत में प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला स्कूल खेल संघ (डीएसएसए) के अधिकारियों और ओएसडी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

टीम स्पर्धाओं के परिणाम
हॉकी: फाइनल के रोमांचक मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा उपविजेता रहा।
विज्ञापन

हैंडबॉल: कॉमेट मानसा पब्लिक स्कूल देहरी ने खिताबी भिड़ंत जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा को उपविजेता ट्रॉफी मिली।
बास्केटबॉल: कॉमेट मानसा पब्लिक स्कूल देहरी विजेता और सेक्रेड सोल पब्लिक स्कूल रोड उपविजेता रहा।
मार्चपास्ट: अनुशासन और कदमताल के शानदार प्रदर्शन के दम पर जीएमएसएसएस परागपुर ने छात्र और छात्रा दोनों वर्गों में पहला स्थान हासिल कर दोनों ट्रॉफियों पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें