फतेहपुर में आयोजित बॉयज जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में डांस प्रस्तुति देते हुए
फतेहपुर (कांगड़ा)। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (सीबीएसई) फतेहपुर में आयोजित बॉय जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। समापन समारोह में जिला परिषद सदस्य रघुवीर सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य सोनी धीमान व स्टाफ ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
प्रतियोगिता के वॉलीबाल और कबड्डी मुकाबलों में मेजबान फतेहपुर सीबीएसई स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। वॉलीबाल में पीएमश्री स्कूल राजा का तालाब और कबड्डी में स्थाना स्कूल उपविजेता रहे। खो-खो में स्थाना विजेता और धमेटा उपविजेता बने।
बैडमिंटन में सीआरसी स्कूल रैहन ने गुरुकुल समकड़ धमेटा को हराकर बाजी मारी। चेस में मनोह-सिहाल स्कूल विजेता और एचआर स्कूल रैहन उपविजेता रहा। कुश्ती में फतेहपुर स्कूल ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। मुख्यातिथि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और अवसर की दरकार है। इस अवसर पर उपप्रधान अनिल पप्पू, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा, मनजीत और दिबांशु सिपहिया सहित कई गण्यमान्य मौजूद रहे। संवाद