फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आईटीआई जवाली में 11 अगस्त को होंगे साक्षात्कार

Thu, 06 Aug 2026 08:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। शहीद सुरिंद्र सिंह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जवाली में 11 अगस्त को नोवस इंडिया गारमेंटिंग यूनिट, डेराबस्सी (चंडीगढ़) की ओर से महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए रोजगार साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। प्रिंसिपल विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि ड्रेस मेकिंग, कटिंग एंड सिलाई और फैशन टेक्नोलॉजी ट्रेड के आईटीआई पास अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 13,350 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 11 अगस्त को सुबह 10 बजे आईटीआई जवाली में पहुंचें। इसमें आयु और अंकों की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें