फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: परिजनों ने लगाए बेटे की हत्या के आरोप

Mon, 30 Oct 2023 08:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा के तहत ग्राम पंचायत कड़ोआ की प्रधान रीना कुमार के बेटे परीक्षित कुमार (18) की कुछ दिन पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक परीक्षित के माता-पिता ने मीडिया में आकर इसे हत्या करार दिया है। उनका आरोप है कि उनके बेटे की मौत दुर्घटना की वजह से नहीं हुई है अपितु किसी गाड़ी चालक ने जानबूझ कर उसकी हत्या की है ।
विज्ञापन

परिवारजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाए हैं। प्रधान रीना देवी का कहना है कि उनके बेटे की हत्या हुई है। पहले भी इस व्यक्ति ने उनके बेटे का रास्ता रोक कर उसे धमकी की दी थी। बहरहाल देहरा पुलिस फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

परीक्षित कुमार के पिता सुनील कुमार का कहना है कि उन्होंने उस बाइक को देखा था जिस पर उनका बेटा सवार होकर गया था। उनका कहना है की बाइक की स्थिति देखकर लग ही नहीं रहा है कि उनके बेटे का एक्सीडेंट हुआ है। आरोप है कि 27 अक्तूबर को उनके बेटे की दुखद मौत हुई है पर अभी तक किसी ने भी उनके बयान कलमबद्ध नहीं किए और न ही किसी ने उनका पक्ष जाना। मृतक युवक की माता रीना देवी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री से उनके बेटे के केस को लेकर निष्पक्ष जांच की भी मांग की है।
विज्ञापन

डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने कहा अभी कुछ भी कहना संभव नहीं है। बहरहाल फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के उपरांत ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें