फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पंचायत चुनाव के बाद मिलेगी हिम बस प्लस कार्ड की सुविधा

Sat, 04 Apr 2026 07:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। एचआरटीसी यात्रियों के सफर को डिजिटल और सुगम बनाने के लिए जल्द ही हिम बस प्लस कार्ड सुविधा शुरू करने जा रहा है। प्रदेश में पंचायत चुनाव के बाद इस योजना का श्रीगणेश करने की तैयारी है। इस कार्ड की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह निगम द्वारा अब तक जारी किए गए सभी अलग-अलग ट्रैवल कार्डों को एक ही प्लेटफॉर्म पर मर्ज कर देगा। इससे यात्रियों को कई कार्ड रखने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

इस योजना के तहत यात्रियों को एक साल के लिए 365 रुपये का भुगतान करना होगा, यानी इस कार्ड का खर्च मात्र एक रुपये प्रतिदिन आएगा। निगम की टिकटिंग प्रणाली को पारदर्शी और तेज बनाने के उद्देश्य से शुरू किए जा रहे इस कार्ड के माध्यम से यात्रियों को पांच प्रतिशत की सीधी छूट मिलेगी। वहीं, बार-बार यात्रा करने वाले नियमित यात्रियों को कैशबैक के जरिए अधिकतम 30 फीसदी तक की छूट का लाभ मिल सकेगा।
सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन का यह फैसला नियमित यात्रियों, कर्मचारियों, छात्रों और बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। हालांकि, इस योजना को बीते वर्ष मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी मिल गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे धरातल पर नहीं उतारा जा सका था। अब निगम इसे पंचायत चुनाव के आसपास लॉन्च करने पर विचार कर रहा है। जैसे-जैसे यात्री नया कार्ड बनवाएंगे, उनके पुराने पास और कार्ड इसी में सम्मिलित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कार्ड के लिए सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। इसे पंचायत चुनाव के आसपास लॉन्च किया जाएगा ताकि यात्रियों को लाभ मिल सके। लोगों के पुराने कार्ड भी धीरे-धीरे हिम बस प्लस में मर्ज कर दिए जाएंगे। -अजय वर्मा, उपाध्यक्ष, एचआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें