फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डमटाल पंचायत घर के पास धमाका, कई घरों की खिड़कियों के टूटे शीशे

Sun, 11 May 2025 07:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
शनिवार को डमटाल में मिसाइल के अवशेष मिलने और धमका होने के बाद जांच करते पुलिस और सेना के जवान।
विज्ञापन
डमटाल/नूरपुर/गंगथ(कांगड़ा)। भारत-पाकिस्तान के बीच बने सैन्य तनाव के बीच शनिवार दोपहर को डमटाल थाना क्षेत्र के जंगल में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और कुछ मकानों में दरारें भी आ गईं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सहित एसपी नूरपुर अशोक रत्न और सेना ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर कर जांच की।
विज्ञापन

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया, वहीं धुएं का गुब्बार दूर तक देखा गया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। धमाके के बाद शीश टूटने के कारण एक लड़की को मामूली चोटें आई हैं। शनिवार सुबह ही इंदौरा के माजरा में पठानकोट एयरबेस के समीप मिसाइल के अवशेष मिलने के बाद दोपहर को डमटाल में धमाका होने से लोगों में डर और भ्रम का माहौल और बढ़ गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक वे घरों में खाना खा रहे थे, तभी डमटाल पंचायत भवन के समीप जंगल में जोरदार धमाका हुआ। घबराकर लोग घरों से बाहर निकल आए। धमाके के कारण गोपी, जगदेव, देवराज, कालू और राजू के घरों को नुकसान पहुंचा है। उप-प्रधान पवन ने बताया कि इन घरों में शीशे और पंखे टूटने के साथ-साथ दीवारों में दरारें भी आई हैं।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी संजीव कुमार यादव ने बताया कि धमाका होने की जानकारी सेना और वायु सेना एक्सपर्ट टीम को सूचित किया गया था। सेना की टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की। इसके अलावा पंजाब-हिमाचल सीमा पर चौकसी को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें