फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वित्यार्थियों को नशे के नुकसान बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बलधर में शनिवार को नशामुक्ति अभियान के तहत नशीले पदार्थों के दुरुपयोग पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, इससे होने वाली शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं और सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कुल 129 लाभार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 45 बालक, 67 बालिकाएं, 12 पुरुष और पांच महिलाएं शामिल रहे।
विज्ञापन

उपमंडल आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, पुराना कांगड़ा, डॉ. बबिता गौतम के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ भी ली। कार्यक्रम में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, रढ़, डॉ. शगुन भी उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें