फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के लिए कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को लेकर नई साइट को विकसित करने की कवायद शुरू की गई है। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती माता आदि हिमानी चामुंडा ट्रैक के साथ कंड करडियाना में नई साइट चिह्नित की गई है। इस साइट पर ट्रायल के तौर पर पैराग्लाइडिंग की गई है और इस दौरान यह साइट इस रोमांचक गतिविधि को लेकर सही पाई गई है। साथ ही पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने भी हाल ही में इस साइट का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

अब विभाग के पास स्थानीय पैराग्लाइडर ऑपरेटर विभाग के पास साइट को लेकर प्रस्ताव भेजते हैं तो विभाग की तकनीकी कमेटी साइट का निरीक्षण कर इसे पंजीकृत करवाने की दिशा में प्रक्रिया शुरू करेगी। मौजूदा समय में जिले में बीड़-बिलिंग, बिल पट्टियां और इंद्रूनाग में पैराग्लाइडिंग गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। वहीं, नरवाणा पैराग्लाइडिंग साइट को डिनोटिफाइ कर दिया गया है। इस साइट के समीप सैन्य क्षेत्र होने के सेना प्रशासन की ओर से सुरक्षा कारणों का हवाला देकर इसे एनओसी नहीं दी गई थी। हालांकि, धौलाधार की तलहटी के साथ लगती पहाड़ियों पर रोमांचक गतिविधियों को शुरू करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। स्थानीय पैराग्लाइडर आपरेटर की ओर से प्रपोजल मिलने और तकनीकी कमेटी से हरी झंडी मिलने के बाद जिला में रोमांचक गतिविधियों के लिए एक और साइट पर्यटकों के लिए उपलब्ध हो जाएगी। उधर, जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि नई साइट का उन्होंने निरीक्षण किया था। इस साइट पर ट्रायल भी किया गया था, जिसमें साइट उचित पाई गई थी। प्रपोजल मिलने पर तकनीकी कमेटी निरीक्षण कर इसके पंजीकरण संबंधी प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें