फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पूर्व सैनिकों ने स्थापना दिवस पर याद किए बलिदानी

विज्ञापन
ज्वालामुखी में कार्यक्रम के दौरान सामूहिक चित्र में भूतपूर्व सैनिक। स्त्रोत-आयोजक।
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। 20 डोगरा के पूर्व सैनिकों ने अपना 12वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत मां ज्वाला देवी के पावन प्रांगण में हवन पाठ और आशीर्वाद से की गई। भक्तिरस और सैन्य अनुशासन से भरे आयोजन में पूर्व सैनिकों ने देश की रक्षा में दिए अपने जीवन के सुनहरे अध्यायों को याद किया।
विज्ञापन

स्थापना दिवस के मुख्यातिथि ऑनरेरी कैप्टन और सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) अनिल कुमार ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके उपरांत बटालियन के बलिदानियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यातिथि ने 20 डोगरा के गौरवशाली इतिहास, उपलब्धियों और देश सेवा में पूर्व सैनिकों के अमूल्य योगदान का उल्लेख किया। कार्यक्रम में कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। इनमें सूबेदार मेजर अनिल कुमार, आरनेरी कैप्टन और सूबेदार मेजर ईश्वर सिंह, सूबेदार अमर सिंह, सूबेदार अश्वनी कुमार, रतन चंद, मलकीत सिंह सहित अन्य पूर्व सैनिक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें