फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दो साल बाद भी सड़क पर टारिंग नहीं कर पाया विभाग

Sun, 06 Jul 2025 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र की पासू पंचायत में दो साल पहले लोक निर्माण विभाग ने बाढ़ में बही सड़क का डंगा तो लगा दिया लेकिन सड़क पर टारिंग का कार्य करना विभाग भूल गया है। लंबे समय से कच्ची सड़क पर वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर मिट्टी और कीचड़ के कारण वहां दोपहिया वाहन स्किड हो रहे हैं। इसके अलावा करीब 30 से 40 फीट गहरे डंगे में कोई पैरापिट तक नहीं लगाया गया है, जिस वजह से वहां हादसों का भी खतरा बढ़ गया है। मगर इस समस्या का हल करने की बजाए विभाग आंखें बंद कर बैठा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 12 जुलाई, 2021 को मांझी खड्ड में आई बाढ़ के कारण सड़क डंगे सहित बह गई थी। इस वजह से लोगों को आने-जाने में काफी पेरशानी हो रही थी। लोगों की मांग के बाद सड़क का डंगा तो दो साल बाद लगा दिया गया लेकिन सड़क पर टारिंग का कार्य अधूरा है।
स्थानीय निवासी, अमर सिंह, प्रमोद सिंह, दुनी चंद, जोगिंद्र कुमार, रमेश चंद आदि का कहना है कि करीब दो साल बीत गए हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग इस सड़क को पक्का नहीं कर पाया है। कई बार सड़क को पक्का करने की मांग की गई, लेकिन आज तक विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बरसात के मौसम में टारिंग का काम नहीं हो पाया है। बरसात के बाद टेंडर लगाकर सड़क को पक्का करवा दिया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
- दशमेंद्र पाल, सहायक अभियंंता, लोक निर्माण विभाग, मंडल धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें