फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां एकल नृत्य में प्रथम

Mon, 09 Mar 2026 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
शाहपुर के हाईट में चल रहे युवा महोत्सव के समापन विजेता टीम को सम्मानित करते हुए मुख्याति​​थि। स
विज्ञापन
रैत (कांगड़ा)। हाइट शाहपुर में तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का रविवार को रंगारंग समापन हुआ। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेताओं को पुरस्कृत किया। महोत्सव में प्रदेश के 20 सरकारी और निजी कॉलेजों के 600 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों, सांस्कृतिक झलकियों और जोश से भरे प्रदर्शन ने पूरे परिसर को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया।
महोत्सव में आयोजित एकल नृत्य में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां प्रथम, गौतम कॉलेज हमीरपुर द्वितीय और राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर तृतीय स्थान पर रहा। समूह लोक नृत्य में हाइट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग शाहपुर प्रथम, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर द्वितीय और अटल बिहारी वाजपेयी इंजीनियरिंग कॉलेज शिमला तृतीय रहा।
समूह देशभक्ति नृत्य में लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी ज्वालाजी प्रथम, राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां द्वितीय और ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज, सोलन तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

फ्री स्टाइल ग्रुप डांस गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ फार्मेसी सुलह प्रथम, जेएन राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर द्वितीय जबकि हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग ऊना तृतीय रहा। ड्रामा में हाइट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस शाहपुर के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें