फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विश्व विजय का जश्न, आधी रात को आतिशबाजी से नहाई धौलाधार की वादियां

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। भारतीय क्रिकेट टीम के तीसरी बार टी-20 विश्व चैंपियन बनने का जश्न समूचे जिला कांगड़ा में ऐतिहासिक रहा। भारतीय टीम के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से शिकस्त देते ही पर्यटन नगरी धर्मशाला भारत माता की जय के नारों से गूंज उठी। भारत की शानदार जीत पर क्रिकेट प्रशंसकों और खेल प्रेमियों ने जमकर पटाखे फोड़े और आधी रात तकधौलाधार की वादियां आतिशबाजी से नहाई नजर आईं।
विज्ञापन

जश्न का मुख्य केंद्र धर्मशाला के कोतवाली बाजार का फव्वारा चौक रहा, जहां स्थानीय व्यापार मंडल की ओर से बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। मैच की अंतिम गेंद फेंके जाने तक यहां क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ डटी रही। जैसे ही भारत की विश्व विजय पक्की हुई, प्रशंसक गानों पर थिरकने लगे। इससे बाजार में देर रात तक खासी रौनक रही।
जीत का उत्साह केवल जिला मुख्यालय तक ही सीमित नहीं रहा। गगल, संसारपुर टैरेस और ज्वालामुखी सहित अन्य क्षेत्रों में भी क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर आतिशबाजी की। इन इलाकों में लोगों ने एक-दूसरे को फोन कर बधाई दी।
विज्ञापन

व्यापार मंडल कोतबाली बाजार के प्रधान अनुज कश्यप और महासचिव शेखर राय ने बताया कि भारत की ऐतिहासिक जीत का सार्वजनिक तौर पर जश्न मनाने के लिए व्यापार मंडल ने विशेष व्यवस्था की थी। क्रिकेट मुकाबले की जीत के चलते व्यापारियों और स्थानीय निवासियों के उत्साह के चलते कचहरी और आसपास के बाजारों में आधी रात के बाद भी चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें