फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अतिक्रमण हटेगा, यातायात के नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

Tue, 18 Aug 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। रविवार को कांगड़ा से दौलतपुर तक लगे जाम के बाद प्रशासन हरकत में आया है। सोमवार को एसडीएम डॉ. अंजली गर्ग ने अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने की रूपरेखा तैयार की। पुलिस को यातायात के नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई और नगर परिषद को नालियों पर हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

नगर परिषद को महीने में कम से कम दो बार शहर का औचक निरीक्षण करने को कहा गया है। दुकानदारों के अतिक्रमण नहीं हटाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि वह स्वयं भी शहर का निरीक्षण करेंगी।
उन्होंने बताया कि दौलतपुर-कच्छियारी फोरलेन शुरू होने से कांगड़ा में ट्रैफिक लोड कम होने की उम्मीद है। इसके लिए एनएचएआई अधिकारियों से बात कर रियुंद खड्ड पर बन रहे पुल का काम सितंबर तक पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग को समेला से कांगड़ा बाईपास तक पैचवर्क जल्द शुरू करने और सड़क के किनारे नालियों को कवर करने के निर्देश दिए गए। वहीं, सीवरेज विभाग को शहर में चल रहे काम को जल्द पूरा करने को कहा गया। श्रावण अष्टमी मेले के दौरान भी यातायात के नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई और बाजार में नियमित निरीक्षण के निर्देश पुलिस को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें