ज्वालामुखी (कांगड़ा)। कांगड़ा चेस क्लब के सहयोग से 30 अगस्त को ज्वालामुखी स्थित रामा कृष्णन पैलेस में डॉ. निशांत कौशिक मेमोरियल रैपिड चेस चैंपियनशिप आयोजित होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से शतरंज खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। प्रतियोगिता के आयोजक प्रवीण शास्त्री ने बताया कि रैपिड फॉर्मेट में आयोजित होने वाली इस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के लिए कुल एक लाख रुपये का इनाम रखा गया है। प्रतियोगिता के लिए प्रवेश शुल्क 1,000 रुपये निर्धारित किया गया है। 28 अगस्त शाम 5 बजे तक खिलाड़ी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। संवाद