फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर कॉलेज में रोजगार मेला कल, 27 कंपनियां देंगी नौकरियां

Mon, 16 Feb 2026 06:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में 17 फरवरी को रोजगार मेला होगा। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. पंकज सूद की अध्यक्षता में कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित यह मेला सुबह 10 बजे शुरू होगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके घर-द्वार पर ही प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. पंकज सूद ने बताया कि इस मेले की पहुंच को व्यापक बनाने के लिए पालमपुर कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ-साथ क्लस्टर से जुड़े नौरा, शिवनगर, जयसिंहपुर, थुरल और बैजनाथ महाविद्यालयों के छात्रों को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा जून 2025 में पास-आउट हो चुके पालमपुर कॉलेज के पूर्व छात्र भी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
मेले में दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, मोहाली और हिमाचल के विभिन्न शहरों से 27 प्रमुख कंपनियां भाग लेंगी। पंजीकरण और साक्षात्कार की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए कॉलेज प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं उनकी फोटोकॉपी लाकर रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें