फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पूर्ण राज्यत्व दिवस पर कर्मचारियों को मिले डीए की किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। राजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ हिमाचल प्रदेश के राज्य उपाध्यक्ष एवं प्रदेश पंचायत निरीक्षक-उप निरीक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव सिंह भूरिया ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग की है कि पूर्ण राज्यत्व दिवस पर कर्मचारियों को डीए की किस्त दी जाए।
विज्ञापन

साथ ही कर्मचारियों को एरियर भी दिया जाए। भूरिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी है। भविष्य में हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के लिए भी केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाना चाहिए। भूरिया ने सीएम से आग्रह किया कि संयुक्त सलाहकार बैठक भी त्रिलोक ठाकुर के साथ करवाई जाए, ताकि कर्मचारियों की मांगे सरकार के समक्ष रखी जा सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें