फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति सदस्यों को हिरासत में लेना लोकतंत्र की हत्या जैसा : अर्जुन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। ज्वाली के पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे नगरोटा सूरियां की नगर पंचायत हटाओ विकास खंड बचाओ संघर्ष समिति सदस्यों को हिरासत में लेना लोकतंत्र की हत्या करना है।
विज्ञापन

लोकतंत्र में हर किसी को सरकार के समक्ष अपनी बात रखना संवैधानिक मौलिक अधिकार है। नगरोटा सूरियां संघर्ष समिति मुख्यमंत्री का जवाली विधानसभा क्षेत्र में स्वागत करने और अपनी समस्याओं को लेकर मिलने जा रही थी।
लेकिन शांतिपूर्वक ढंग से मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे संघर्ष समिति के सदस्यों को हिरासत में लेकर मिलने नही देना लोकतंत्र की हत्या है। मुख्यमंत्री को इस पर संज्ञान लेना चाहिए और जनता का मुख्यमंत्री होने के नाते जनता की समस्याओं को नहीं सुनने के लिए तानाशाह नहीं बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें