फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भट्टू फरेड़ में बिजली की आंख मिचौनी, दुकानदार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। सुलह विधानसभा के गांव फरेड़ और भट्टू के लोगों ने बिजली की समस्या को लेकर भारी रोष जताया है। इन लोगों का कहना है कि फरेढ़ और भट्टू में पिछले काफी समय से आंख मिचौनी का खेल हो रहा है। जिससे वे परेशान हो उठे हैं। खास कर उन्हें व्यापार में भारी परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

फरेड़ और साथ लगते भट्टू के दुकानदार संजीव कुमार, अरविंद कुमार, शशि कुमार, तनुज राणा, मनीष कुमार, वरुण कुमार, रविंद्र कुमार, विशाल, मनोज कुमार, संतोष कुमार, पंकज, अमित कुमार, शम्मी शर्मा, राजीव कुमार, काकू, जसवंत सिंह, संजय कपूर, सुनील कुमार, रिंकू, राकेश, देश राज और पम्मू ने कहा कि इस संदर्भ में अधिकारियों से बात की जाती है तो वे कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं देते हैं। इसी कारण उन्होंने एसडीएम पालमपुर से गुहार लगाई है कि उन्हें इस समस्या से छुटकारा दिलाया जाए। उनका रोजाना काफी नुकसान हो रहा है तथा इस समस्या को हल किया जाए। ताकि वह अपना व्यापार सुचारू ढंग से कर सके। उधर, बिजली बोर्ड मारंडा की एसडीओ रिद्धिमा चौधरी ने कहा कि यह समस्या पिछले दिन से विद्युत उपमंडल पालमपुर दो के कारण भी चली हुई थी, लेकिन अब इसे ठीक कर दिया गया है। अब इन इलाकों में कोई बिजली की समस्या नहीं आई थी।

बिजली ठीक करने के आदेश : एसडीएम
एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती ने कहा कि बिजली की समस्या को लेकर लोग उनसे मिले हैं। उनकी समस्या को देख उन्होंने बिजली बोर्ड के अधिकारियों से बात की है। उनकी समस्या का हल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें