फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से विद्युत कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। विद्युत मंडल फतेहपुर के तहत पड़ते सेक्शन सिहाल में कार्यरत कर्मचारी सरूप सिंह (57) निवासी बाड़ी (धमेटा) की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सरूप सिंह शुक्रवार सुबह ड्यूटी के दौरान वरुणा में ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे थे कि अचानक करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर मौत हो गई। सरूप करीब 23 वर्षों से विभाग में सेवाएं दे रहे थे। कर्मचारी के परिवार में पत्नी व चार बेटियां व दो बेटे हैं, एक बेटा अविवाहित है। बताया जा रहा है कि अगले वर्ष सितंबर में सरूप सिंह ने सेवानिवृत्त होना था। वहीं, एसडीओ फतेहपुर रोहित गुलेरिया ने बताया कि सरूप सिंह सुबह ड्यूटी के दौरान ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही मौत हो गई।
एसएचओ फतेहपुर सुरेश शर्मा ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है, जबकि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, जिला परिषद सदस्य संजीव पराशर सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने उनकी मौत पर गहरा शोक प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें