फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वित्तीय लाभ बहाल न करने पर बिफरे बिजली बोर्ड के पेंशनर

Fri, 06 Jun 2025 08:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विद्युत पेंशनर फोरम की नूरपुर इकाई की बैठक में हिस्सा लेते हुए फोरम के पदाधिकारी व पेंशनर। स्रो
विज्ञापन
बौड में विद्युत पेंशनर फोरम की नूरपुर इकाई की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश विद्युत पेंशनर फोरम की नूरपुर इकाई की बैठक विद्युत बोर्ड के विश्राम गृह बौड में यूनिट प्रधान मान सिंह धीमान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में फोरम के राज्य उपाध्यक्ष पवन मोहल ने कहा कि आज तक बोर्ड प्रबंधन की ओर से संशोधित वेतनमान की बढ़ी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है। इसमें जनवरी 2016 से मार्च 2022 की अवधि के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान की बकाया राशि का भुगतान भी नहीं किया गया। न ही संशोधित वेतनमान के कारण बढ़ी ग्रेच्युटी, लीव इन कैशमेंट और न एरियर की बकाया राशि का भुगतान किया गया।
विज्ञापन

इस कारण पेंशनरों में सरकार और बोर्ड प्रबंधन वर्ग के प्रति रोष है। फोरम ने सरकार से शीघ्र ही बिजली बोर्ड के पेंशनरों के सभी वित्तीय लाभ बहाल करने की मांग की है। साथ ही पेंशनरों की कम्यूटेशन पेंशन में कटौती की अवधि पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट की तर्ज पर 10 वर्ष 8 महीने के बाद बंद की जाए। फोरम ने युक्तिकरण के नाम पर विद्युत बोर्ड कर्मचारियों के पदों को समाप्त करने का भी पुरजोर विरोध जताया। इस अवसर पर नूरपुर यूनिट सचिव अरुण सहोत्रा, जवाली से चैन सिंह पठानिया, कृष्ण धीमान, लक्ष्मी नारायण, जाटू राम ने बिजली बोर्ड में शीघ्र ही नई भर्तियां शुरू करने और पुरानी पेंशन लागू करने और मृत कर्मचारी के आश्रितों को नौकरी प्रदान करने की मांग उठाई। इस अवसर पर यूनिट सलाहकार जाटू राम, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, ऑडिटर राज कुमार, इंजीनियर संजय पुन्नी, रत्न चंद, उत्तम चंद, उपाध्यक्ष प्रेम सिंह, मोहिंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें