फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नगरोटा सूरियां में बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 25 को

Tue, 23 Jun 2026 08:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। विकास खंड नगरोटा सूरियां की नवगठित पंचायत समिति (बीडीसी) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए 25 जून को लघु सचिवालय जवाली में सुबह 10 बजे चुनाव होंगे। इस चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख राजनीतिक दल, कांग्रेस और भाजपा ने अपनी-अपनी गोटियां बिछानी और चुनावी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जवाली के एसडीएम नरेंद्र जरियाल ने बताया कि 26 सदस्यीय पंचायत समिति नगरोटा सूरियां में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने के लिए किसी भी उम्मीदवार को कम से कम 14 सदस्यों का समर्थन हासिल करना जरूरी होगा। बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर सभी नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को लिखित सूचना भेजी जा चुकी है और चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उधर, कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल अपने-अपने समर्थित उम्मीदवारों को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की कुर्सी पर बैठाने के लिए जोड़-तोड़ और संपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस यहां भाजपा की संभावित गुटबाजी का लाभ उठाकर ही मुकाबले को रोचक बना सकती है। अगर भाजपा के दोनों गुटों में ऐन वक्त तक सहमति नहीं बनती है, तो कांग्रेस इस बिखराव का फायदा उठाकर चेयरमैन व वाइस चेयरमैन पद पर कब्जा कर सकती है।
विज्ञापन

साख बचाने की लड़ाई, दिग्गजों ने साधी चुप्पी
फिलहाल दोनों दलों के वरिष्ठ पदाधिकारी अपने पत्ते खोलने से बच रहे हैं और अंदरूनी रणनीति को लेकर सार्वजनिक तौर पर कोई भी बयान देने से पूरी तरह परहेज कर रहे हैं। इस चुनाव में क्षेत्र के एक मंत्री की प्रतिष्ठा भी सीधे तौर पर दांव पर लगी है, जिसके चलते राजनीतिक दृष्टि से इस चुनावी जंग को बेहद दिलचस्प और कड़ा माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें