फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फतेहपुर में बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव टला, अब 17 को होगी बैठक

Sat, 13 Jun 2026 02:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। विकास खंड फतेहपुर में ब्लॉक समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को बुलाई गई बैठक कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन

चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर थीं और विभिन्न दावेदार अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हुए थे, लेकिन आवश्यक संख्या में सदस्य उपस्थित न होने से चुनाव प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।
फतेहपुर की 27 सदस्यीय ब्लॉक समिति के इस चुनाव के लिए आयोजित बैठक में कुल 15 सदस्यों की ही हाजिरी दर्ज हो सकी, जबकि नियमानुसार पहली बैठक में कोरम पूरा करने के लिए 18 सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एक 16वें ब्लॉक समिति सदस्य भी बैठक स्थल पर पहुंचे थे, लेकिन निर्धारित समय दोपहर 12 बजे समाप्त होने के लगभग पांच मिनट बाद पहुंचने के कारण नियमानुसार उनकी हाजिरी दर्ज नहीं की जा सकी।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे पीठासीन अधिकारी एवं एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती ने बताया कि आवश्यक कोरम (18 सदस्य) न होने के कारण चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाना संभव नहीं था, जिसके चलते बैठक स्थगित कर दी गई। अब इस संबंध में अगली बैठक 17 जून को आयोजित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायती राज नियमों के अनुसार 17 जून को होने वाली दूसरी बैठक में कोरम के लिए केवल 14 सदस्यों की उपस्थिति ही पर्याप्त होगी और उसी दिन अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस बैठक में विकास खंड अधिकारी (बीडीओ) सुभाषा अत्री सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें