फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: थुरल में मिला पश्चिम बंगाल से दो साल पहले लापता हुआ बुजुर्ग

Sun, 14 Dec 2025 07:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
थुरल (कांगड़ा)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से दो साल पहले रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को थुरल पुलिस ने सुरक्षित उसके परिजनों से मिलवा दिया है। शनिवार को पुलिस चौकी में जब बुजुर्ग की मुलाकात उनके नाती से हुई तो माहौल भावुक हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चार दिसंबर को ग्राम पंचायत कौना के गांव मोड़ियां में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को लावारिस हालत में घूमते देखा। वह अपना नाम-पता सही से नहीं बता पा रहा था और मानसिक रूप से परेशान लग रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थुरल पुलिस को दी। चौकी प्रभारी सुनील कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को संरक्षण में लिया।
चौकी में पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम कमाल मुल्ला और पता घोषपाड़ा, थाना जोलांगी (मुर्शिदाबाद) बताया। पुलिस ने तुरंत पश्चिम बंगाल के संबंधित थाने से संपर्क किया और जानकारी सही पाई। इसके बाद पुलिस ने वीडियो कॉल के जरिए कमाल मुल्ला के भाई जमाल मुल्ला से बात करवाई। इससे उनकी पहचान की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को कमाल मुल्ला का नाती कुदरत मंडल उन्हें लेने थुरल पहुंचे। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बुजुर्ग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मानवता की मिसाल पेश की। बुजुर्ग और उनके नाती के पास घर वापसी के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे, जिसे देखते हुए ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से उनके खाने और किराये का इंतजाम कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें