नूरपुर (कांगड़ा)। प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पुलिस जिला नूरपुर नशा और अवैध खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। नूरपुर प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि नशा मुक्त अभियान के तहत जिला पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए नशा तस्करों को जेल भेज रही है और अवैध रूप से अर्जित करीब 24 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।उन्होंने बताया कि चक्की खड्ड और ब्यास नदी क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई जारी है। पंजाब सीमा पर हो रहे अवैध खनन को लेकर पठानकोट प्रशासन के साथ समन्वय कर इंटर स्टेट बॉर्डर डिमार्केशन का मामला सुलझाया जाएगा। एसपी ने पुलिस स्टाफ की कमी और नूरपुर में पुलिस लाइन निर्माण की भी जानकारी दी। संवाद