फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पेड़ से गिकर घायल हुए बुजुर्ग ने तोड़ा दम

Tue, 21 Jan 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। पेड़ से गिरकर घायल बुजुर्ग की मेडिकल कॉलेज टांडा में सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मेहर सिंह (75) पुत्र खेमदु राम निवासी अमलोह (खैरियां) 13 जनवरी को पशुओं को चराने खेत की तरफ गए थे। खेत में बैर के पेड़ से पशुओं के लिए चारा काट रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान वह पेड़ से गिर गए थे। मेहर सिंह मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती थे और उनका उपचार चल रहा था। सोमवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया लेकिनए उनकी मौत हो गई। मंगलवार को बुजुर्ग के शव का मेडिकल कॉलेज टांडा में पोस्टमार्टम होगा। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें