नूरपुर शहर की श्रेया शर्मा ने प्रथम प्रयास में ही एफएमजीई (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा) पास करके इलाके का नाम रोशन किया है। श्रेया नूरपूर के जसालता वार्ड सात की रहने वाली हैं। उन्होने अपनी जमा दो तक की पढ़ाई नूरपुर पब्लिक स्कूल से पूरी की है और एमबीबीएस की पढ़ाई यूक्रेन और जियोर्जिया से उत्तीर्ण की है। श्रेया ने इसका श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। श्रेया के पिता संजय शर्मा ने बताया कि वह शुरू से ही होनहार और मेहनती रही हैं और उसने इस मुकाम को हासिल करके उनके सपने को पूर्ण किया है।