फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रक्षाबंधन पर आठ हजार ने किए मां ज्वाला के दर्शन

Sat, 29 Aug 2026 11:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में रक्षाबंधन पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। दिनभर करीब आठ हजार श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के अवसर पर स्थानीय लोगों और पुजारी वर्ग ने मां ज्वाला को राखी अर्पित कर सुख-समृद्धि और भाई-बहन के प्रेम को बनाए रखने की कामना की। मंदिर में श्रद्धालुओं की कम संख्या होने के चलते दर्शन व्यवस्था सुचारु रही और किसी भी श्रद्धालु को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
पुजारी और न्यास सदस्य अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन का पर्व मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी के पर्व के साथ शनिवार और रविवार होने के कारण ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें