फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: थुरल स्कूल में अंडर-14 ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता 31 से

Sat, 29 Aug 2026 11:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
थुरल (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुरल में अंडर-14 ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 31 अगस्त से 2 सितंबर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में 200 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो और शतरंज की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के रहने और खाने की व्यवस्था विद्यालय परिसर में ही की जाएगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बाल कृष्ण चौधरी करेंगे। वहीं, प्रतियोगिता का समापन हिमाचल प्रदेश कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान करेंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्य अनुपम बाला ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें