कांगड़ा। स्वास्थ्य खंड तियारा के तहत आने वाले वाली आठ पंचायताें काे स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी मुक्त घाेषित किया है। इन सभी पंचायतों के प्रधानाें काे एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। टीबी मुक्त होने वाली पंचायतों में अनसोली, समीरपुर खास, बगली, बोह़ड़क्वालू, लंज खास, राजल चकवन, तकीपुर और तरखानकड़ शामिल हैं। ग्राम पंचायत अनसोली और समीरपुर खास लगातार दो वर्षों से टीबी मुक्त हैं।
इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीतिश मन्हास ने बताया कि स्वास्थ्य ब्लॉक तियारा के तहत आने वाली सभी पीएचसी और सीएचसी के तहत पंचायत स्तर पर टीबी के सैंपल उठाए जाएंगे। इसके लिए सभी पीएचसी और सीएचसी के तहत कार्य करने वाले सभी स्वस्थ कर्मियों काे निर्देश जारी कर दिए हैं। पंचायत स्तर पर एक हजार जनसंख्या पर लगभग 30 सैंपल एकत्रित करने के लिए कहा है। स्वास्थ्य विभाग टीबी काे लेकर गंभीर है और टीबी काे खत्म करने के लिए विभाग हरसंभव प्रयास कर रहा है।