फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की जीत का हिमाचल में भी दिखेगा असर : परमार

Sun, 09 Feb 2025 07:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पालमपुर में दिल्ली की जीत की बधाई देते विपिन सिंह परमार। संवाद
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हुई भाजपा की जीत की खुशी में जिला भाजपा पालमपुर ने मुख्य बाजार में पटाखे फोड़े और लोगों को मिठाई बांटी। इस अवसर पर सुलह के विधायक एवं कांगड़ा-चंबा के भाजपा प्रभारी विपिन सिंह परमार विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

विपिन परमार ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत का असर हिमाचल में भी देखने को मिलेगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि झूठी गारंटियों के सहारे चल रही प्रदेश सरकार की नींव कब हिल जाएगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा, महाराष्ट्र की जीत के बाद अब दिल्ली में जो भाजपा की जीत हुई है, इससे साफ है कि लोगों ने अब भाजपा के प्रति अपना मन बनाया हुआ है।
परमार ने इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अराजकता का माहौल खत्म हुआ और भ्रष्टाचार से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला अध्यक्ष रागिनी रुकवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, पालमपुर शहरी मंडल अध्यक्ष गोपेश शर्मा, पंचरुखी मंडल अध्यक्ष उषा राणा, अजय लड्डा, पार्षद मोनिका शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी संजय वालिया सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें