धर्मशाला/राजा का तालाब। कांगड़ा जिला में शुक्रवार शाम 5:10 बजे भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग घरों, दफ्तरों और दुकानों से बाहर भागकर आ गए।
धर्मशाला के सिद्धपुर निवासी अभिषेक शर्मा और पल्लवी शर्मा ने कहा कि शाम को वह अपने शोरूम में बैठे थे। अचानक शोरूम के शीशे और झूमर हिलने लगे। हम समझ गए कि भूकंप आ गया है। हम शोरूम से बाहर भाग कर सड़क पर आ गए। राजा का तालाब के योगेश, राजेश चौधरी, सौरभ शर्मा, शाम प्रकाश, गौरव शर्मा, बुद्धि सिंह, सुरजीत कुमार, देवराज, मदन लाल, शिव कुमार, कमलदीप, शकुंतला देवी, दलजीत सिंह, अमन चौधरी, लक्ष्य शर्मा ने बताया कि शाम को भूकंप का झटका महसूस किया। झटके के उपरांत वह खुले मैदान की तरफ भागे। आशू ठाकुर, उर्मिल मरवाहा, रीना शर्मा, स्नेहलता, राजेश वाला, सुरेश कुमारी, राम शरण, शिवदेव, चैन सिंह व पूजा कुमारी के अनुसार उन्हें भूकंप आने का पता नहीं चला।