फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ई-लर्निंग केंद्र खुलेंगे, अगले साल पूरा होगा राधा कृष्ण मंदिर पार्किंग का काम

Wed, 11 Dec 2024 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर नगर निगम की बैठक में विकास को लेकर हुई चर्चा
विज्ञापन

महिला स्वयं सहायता समूह को साप्ताहिक बाजार के लिए निर्धारित स्थान दिया जाएगा
पालमपुर के सौंदर्यीकरण और विकास में नहीं रखी जाएगी कोई कमी : आशीष बुटेल
संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर की बैठक महापौर गोपाल नाग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विशेष अतिथि के रूप में विधायक आशीष बुटेल ने शिरकत की। बैठक के दौरान विभिन्न विकासात्मक कार्यों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में राधा कृष्ण मंदिर पार्किंग का निर्माण कार्य 2025 तक पूरा करने पर निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त महिला स्वयं सहायता समूह को साप्ताहिक बाजार के लिए एक निर्धारित स्थान प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा अन्य वार्डों में भी इसी तरह के स्थानों की पहचान की जाएगी, ताकि महिला स्वयं सहायता समूह के कल्याण को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन

बैठक में नगर निगम ने विभिन्न वार्डों में ई-लर्निंग केंद्र विकसित करने का निर्णय लिया है। पहला ई-लर्निंग केंद्र राजपुर वार्ड में स्थापित किया जाएगा, जहां युवाओं और बच्चों के लिए विभिन्न शिक्षा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
आशीष बुटेल ने कहा कि पालमपुर हिमाचल का प्रमुख शहर है। इसके गौरव और सौंदर्य को बरकरार रखना सभी की जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम बहुत बेहतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पालमपुर के विकास और यहां सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिए सरकार हर सहयोग देने के लिए तैयार है। बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने बहुमूल्य सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में मेयर ने निगम को विकासात्मक गतिविधियों की गति को तेज करने की विशेष दिशा-निर्देश दिए, ताकि पालमपुर शहर के नागरिकों की भलाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें